औरंगाबाद, मार्च 9 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना परिसर में रविवार को बीडीओ अवतुल्य कुमार आर्य एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। कहा कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरे की भावना आहत हो। प्रशासन की नजर हर गतिविधि पर रहेगी। डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पकड़े जाने पर डीजे को जब्त कर लिया जाएगा और कार्रवाई होगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। इस दौरान राजद नेता रवीन्द्र कुमार यादव, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, सरफराज आलम, सरपंच देवेंद्र मिश्रा, सरपंच परमानंद सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, आचार्य ज्ञानदत पाण्डेय, पैक्स अध्यक्ष राणा सिंह, नवीन पाठक, मंजर अकील, मो. सोनू, धनंजय चौधरी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.