देवरिया, मार्च 17 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। होली मिलन समारोह से समाज में समरसता व भाईचारे का संदेश जाता है। हमें मिलजुलकर का अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करनी चाहिए। गौरीबाजार कस्बा के आरएस लान में रविवार शाम पत्रकार होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डा. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने ये बातें कही। उन्होंने कहा हम धीरे धीरे फाग गीत, समरसता की बात को भूलते जा रहे हैं। पत्रकार बंधु समाज के सजग प्रहरी है। वे हमेशा अपनी कलम से समाज को दिशा देते रहते हैं। सच को निडरता से लिखे, तभी सामाजिक न्याय मिल पाएगा। पैरा ओलपिंक खिलाड़ी सूर्य प्रताप शर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, हमारी संस्कृति है। यह उत्साह के साथ अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक है। विधायक डा. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी व प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.