प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज व्यापार मंडल की ओर से रविवार शाम को सिविल लाइंस में होली मिलन समारोह एवं होली हुड़दंग का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने समाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं व्यापार मंडल में अपना योगदान देने वाले 51 विभूतियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुरेंद्र केसरवानी एवं गायत्री देवी ने राम दरबार के आगे दीपक जलाकर की। इसके बाद अतुल ऑर्केस्ट्रा ग्रुप ने संगीतमय माहौल बना लिया। राधा कृष्ण के फूलों के होली का अद्भुत कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि मेयर गणेश केसरवानी और उद्योगपति शिवम बरनवाल का व्यापारियों ने स्वागत किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा जिलाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.