अलीगढ़, मार्च 15 -- फोटो... अलीगढ़। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा एवं आर्यवीर दल के तत्वाधान में शुक्रवार को नुमाइश मैदान में होली मिलन समारोह व यज्ञ का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी, ऋषिपाल सिंह एमएलसी, राजकुमार सहयोगी विधायक, रविंद्र पाल सिंह विधायक, डॉ. राजीव अग्रवाल, विवेक सारस्वत, राजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष बीजेपी, विवेक बंसल पूर्व विधायक, अशोक यादव, पूर्व समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान एवं कमिश्नरी संचालक रवि कर आर्य, मंत्री पंडित राम किशन शर्मा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सक्सेना, नेत्रपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह आर्य, गुरुदेव आर्य, हरवीर सिंह आर्य, बनवारी लाल शर्मा, घमंडी लाल इंजी., महिपाल आर्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...