महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर क्षेत्र के एक मैरिज हाल में साहू तैलिक कल्याण समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में साहू तैलिक समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। होली मिलन समारोह मे कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि चंद्रिका साहू का जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी दी है उसे बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करूंगा। लेकिन साहू तैलिक कल्याण समिति की मजबूती जरूरी है। उन्होंने कहा कि साहू तैलिक समाज के लोग मजबूती के साथ समाज हित में सदैव तैयार रहें। संगठन की मजबूती के बल पर ही आगे बढ़ा जा सकता है। कहा कि तैलिक समाज में एकजुटता कम होने के कारण सभी दलों ने छलने का काम किया है। ऐसे में तैलिक समाज के लोगों को हमेशा सावधान रहना होगा। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.