गंगापार, मार्च 19 -- क्षेत्र के भड़ेवरा गांव स्थित मसुरियन देवी मंदिर के समीप आयोजित होली मिलन समारोह में देररात तक फगुआ गीतों की गूंज और ठहाकों से लोग गदगद हो उठे। युवा समाजसेवी शिवम् मिश्रा छोटू के संयोजन में आयोजित होली मिलन के पूर्व क्षेत्रीय कलाकार कमला शंकर शुक्ल और साथी कलाकारों द्वारा सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ। इसके उपरांत होली मिलन मंच पर पहुंचे कवियों ने भी जीभऱ गुदगुदाते हुए जमकर ठहाके लगवाये। संजय पांडेय सरस ने छंदों में ब्रज की होली की अनूठी झलक मिली तो वहीं कवि संतोष शुक्ल समर्थ ने होली का महत्व बताते हुए अपनी सामाजिक सरोकार से जुड़ी पंक्तियों में आपसी एकता और सौहार्द पर जोर दिया। समारोह के मु्ख्य आकर्षण रहे हास्य कवि अशोक बेसरम ने दरोगा भौजाई और अब तिलक, बरछा, धार-बराते होति बड़ी बेइमानी बा, जैसी रचनाओं पर जमकर ठहाके लगवाये।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.