भागलपुर, मार्च 14 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रखंड की मसदी पंचायत स्थित डाक-बंगला परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में बीडीओ संजीव कुमार,नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, बीएसओ राकेश कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अनिश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने कहा कि त्योहारों को शान्ति पूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर कहीं कोई समस्या नहीं है। हुड़दंग करने वाले लोगों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इधर वैदिक जागृति मंच द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष पूर्व पार्षद दिपांकर प्रसाद ने होली की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...