सोनभद्र, मार्च 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। तरुण महिला केसरवानी क्लब की तरफ से मंगलवार की देर शाम राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह एवं तरुण महिला केसरवानी क्लब की पदाधिकारियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। होली मिलन समारोह में महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां आपस में साझा किया। इस दौरान सब ने साथ मिलकर होली के गीत गाएं और गीत के धुन पर जमकर मस्ती की और एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केसरी ने बताया कि हम सब महिलाएं घर में काम के साथ सामाज सेवा में व्यस्त रहती हैं, मिलना थोड़ा कम होता है। होली मिलन समारोह के मौके पर हम सब महिलाएं एक जगह इकट्ठा होकर एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.