हरदोई, मार्च 19 -- हरदोई। एक लॉन में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आचार्य संतोष भाई के सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजन जितेंद्र भाई पटेल, महेंद्र भाई पटेल, राजेंद्र भाई ने किया। कार्यक्रम में फूलों से होली खेली गई और भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ रंगोत्सव मनाया। भक्तों ने आज बिरज में होली रे रसिया जैसे भजनों पर झूमते हुए भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। आचार्य संतोष भाई जी ने अपने प्रवचन में होली के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। शहर के गणमान्य लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर भरत पांडे, रविंद्र पांडे, नंदीश दीक्षित, विनीता पांडेय, कांता अग्रवाल, सपना पटेल, मीना पटेल, पारुल पटेल, अनीता अग्रवाल, सीमा गुप्ता, अमित गुप्ता शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.