समस्तीपुर, मार्च 10 -- पूसा। आदर्श ग्राम कुबौली राम में रविवार को कलाकारों ने होली मिलन समारोह मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अवकाश प्राप्त महालेखाकार परीक्षक महेंद्र मोहन मिश्र ने गणपति वंदना की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रवीण झा ने होली गाया। वहीं सुशील कुमार ने गज़ल पेश की। वही गायिका सृष्टि श्रुति और अनुष्का साक्षी (दोनों बहन) और आकाशवाणी दूरदर्शन के चर्चित कलाकार पंडित श्याम मोहन मिश्र की युगलबंदी गायकी ने मौजूद लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाद में गुलाल के साथ गीतों की प्रस्तुति ने देर रात तक लोग झूमते रहे। वही संगत कलाकारो में बांसुरी वादक मनीष कुमार, रामचंद्र ठाकुर, प्रभात कुमार तुलसी, ढोलक पर सनातन भारती ने कार्यक्रम में चार चांद लगाया। आयोजक बमबम कुमार सिंह ने सभी को गुलाल लगाया। मौके पर नंद गोपाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.