मुरादाबाद, मार्च 18 -- क्षेत्र के गांव नगलिया जट में साकार विश्व हरि के अनुयायियों की ओर से मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम के दौरान होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भागीदारी कर होली गीतों पर नृत्य किया। मंगलवार को कमेटी अध्यक्ष चेतन पाल सिंह ने कहा कि नारायण साकार हरि के वचन के अंतर्गत यह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इसका उद्देश्य है मन का मैल मिटाकर सभी एकता और सौहार्द के रंग में रंगकर साकार हरि के वचनों का पालन करें। कोषाध्यक्ष चौधरी सुधीर सिंह ने कहा नारायण साकार हरि बिखरी हुई मानवता को एकत्र करके उन्हें इंसानियत का मार्ग दिखा रहे हैं। सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहे हैं, इसलिए हमें उनके वचन का पालन करना है। सुनैना और राधा ने आरती कराई। संचालन मोहबिया सिंह ने किया। बूटी वितरण के उपरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.