हरदोई, मार्च 23 -- हरदोई। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ने भगवान श्रीराम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। युवा अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने संगठन के कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर ममता सिंह, सचिन सिंह, रोहित सिंह, कमलेश, मुंदन, रीता, जगदीश बहादुर, देवेंद्र, महेंद्र, रनवीर, शिवराज, संतन, अशोक, लालू, राजकुमार, सुशील, राहुल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...