प्रयागराज, मार्च 17 -- झूंसी के सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज में होली मिलन समारोह में शिक्षकों ने एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रमुख जयद्रथ श्रीमुख, स्नेह लता दुबे और शिक्षका पूजा सिंह ने होली गीत की प्रस्तुति दी। प्रबंधक डॉ. दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी ने कहा कि होली पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उप प्रधानाचार्य राम सिंह यादव, प्रवीण कुमार मिश्रा, विजय बहादुर विश्वकर्मा, कमलेश यादव, अरविंद त्रिपाठी, राहुल पांडे, विभव प्रजापति, आकाश गुप्ता, राहुल वर्मा, प्रिय राज दुबे, नीतीश कुमार, शशांक त्रिपाठी आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.