पीलीभीत, मार्च 23 -- अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की ओर से होली मिलन समारोह व परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने ओम शर्मा के आवासीय हाल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर समाज को एकजुट होने का परिचय दिया। कार्यक्रम सभी ने समाज हित में अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों से विवाद व झगड़े से बचने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सन्तराम विश्वकर्मा, अध्यक्ष संदीप शर्मा, संतराम शर्मा, तेज बहादुर शर्मा,भानु प्रताप शर्मा, संजय शर्मा,महेंद्र शर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.