औरंगाबाद, फरवरी 23 -- बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अनुमंडल इकाई की बैठक अनुमंडल अध्यक्ष जनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। इसका संचालन उपाध्यक्ष पप्पू कुमार ने किया। बताया गया कि बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और उनके समाधान के उपाय पर चर्चा की गई। औरंगाबाद जिला में सैनिक कल्याण केंद्र बनाने पर चर्चा की गई। कहा कि जिला में सैनिक कल्याण बोर्ड कुछ ही दिनों में बनने वाला है। पॉली क्लीनिक, स्पर्श, कैंटिन के प्रस्ताव के बारे में भी जानकारी दी गई। वीर नारियां, सैनिक विधवा और पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए जानकारी दी गई। सभी की परेशानी को दूर करने के लिए टीम का गठन किया गया। होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। संगठन की एकजुटता पर बल दिया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष स...