गाजीपुर, फरवरी 14 -- गाजीपुर। चित्रगुप्त मंदिर, ददरी घाट में चित्रगुप्त वंशीय सभा की एक बैठक हुई। बैठक में सात मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह और कवि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई। संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। बैठक में होने वाले कार्यक्रमों और कवि सम्मेलन के लिए अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में संस्था के आनंद शंकर श्रीवास्तव, शिव शंकर सिन्हा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मुनींद्र श्रीवास्तव, सुनील दत्त, संजीव श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, क्षितिज श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास...