दुमका, फरवरी 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय राढ़ी कायस्थ संगठन दुमका की ओर से रविवार को एक बैठक उपाध्यक्ष उज्जवल कुमार दत्ता के आवास शास्त्री नगर बंदरजोरी में हुई। बैठक में 1 मार्च को होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय दिया गया तथा अपने परिवार के बीच सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। महिला प्रकोष्ठ बनाने का भी निर्णय लिया गया एवं साथ में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का भी बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में महिलाओं की संख्या भी अधिक रही। बैठक में संरक्षक अजय कुमार दास, संजय कुमार घोष, संजीव कुमार दास, डा. मनोज कुमार घोष, महासचिव उत्तम कुमार दास गुड्डू, कोषाध्यक्ष गोपाल सिन्हा, उज्जवल कुमार दत्ता, धनंजय कुमार दास, प्रतुल रंजन दास, राजेश चंद्र दत्त,चंद्र शेखर सिन्हा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...