जौनपुर, मार्च 18 -- जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर मेन की ओर से होली मिलन समारोह मछरहट्टा स्थित एक लान में किया गया। गजल और गीत का भी कार्यक्रम हुआ। लोगों ने एक दूसरे के साथ फूलो की होली खेली। शैली गगन ने अपने गीतों से लोगों का मन मोह लिया। गायक पंकज सिन्हा के गीत पर लोग थिरकते नजर आए। संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने अतिथियों का स्वागत किया। राम कुमार साहू, माया टंडन, ममता उपाध्याय, विवेक सेठ मोनू, विशाल साहू ने अतिथियों का सम्मान किया। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टंडन सहित डा. अजीत कपूर, डॉ. वीएस उपाध्याय ने संबोधित किया। इस मौके पर डा. क्षितिज शर्मा, डा. मदन मोहन वर्मा, नरेश सेठ ने भी गीत गाया। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। कायस्थ कल्याण समिति ने मनायी होली जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज के सभागार में कायस्थ कल्याण समिति की ओर से नव...