दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा। शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ सह वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला ने एनडीए के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया। अतिथि के रूप में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जितेंद्र नाथ ठाकुर व भाजपा नेता आरके चौधरी शामिल हुए। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, महामंत्री विजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, लोजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना भारती आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...