सीवान, मार्च 10 -- सिसवन। प्रखंड के चैनपुर बाजार स्थित ऋषि बाबू के अहाते में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ लेवल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया। फिर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ऋषि बाबू ने सभी बूथ लेवल अध्यक्षो व विधायक कर्णजीत सिंह को सम्मानित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव ने किया। इस मौके पर जिला के पूर्व महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, दरौदा मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, कमलेश सिंह, संतोष तिवारी, संजीव सिंह, संजय सिंह, मनोज पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.