हरदोई, मार्च 23 -- कछौना। मद्य निषेध एवं आबकारी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने होली के पर्व पर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित 'होली मिलन समारोह' को सम्बोधित करते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि इस पर्व का उद्गम स्थल हरदोई ही है। भाईचारा और आपसी प्रेम के प्रतीक इस पर्व पर सभी को सामाजिक समरसता की प्रेरणा मिलती है। मिश्रिख सांसद अशोक रावत और बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा समेत एमएलसी अशोक अग्रवाल व भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सम्बोधित किया। संचित अग्रवाल एवं चेयरमैन राधारमण शुक्ला पंकज ने सभी अतिथियों का आभार जताया। डॉ. शिवराज सिंह पटेल, राजेन्द्र गौतम, अजय शुक्ला, नवीन पटेल, मयंक सिंह, पुनीत गुप्ता, रवीश सिंह टिंकू, प्रत्युष कुमार विपुल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.