कन्नौज, मार्च 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बा सौरिख के कमला मांटेसरी स्कूल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा कन्नौज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अशोक कुमार राठौर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश दिवाकर ने कहा कि सभी लोग मिलकर पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग आपस में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं। कार्यक्रम के दौरान एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला महामंत्री विजय शंखवार, जिला महामंत्री वीरेन्द्र कठेरिया, अजय दिवाकर, रोबिन सिंह शंखवार, प्रधान अजय दिवाकर, संतराम दिवाकर, रामपाल मौर्य, शिवशंकर दिवाकर, मंडल अध्यक्ष दिनेश कठेरिया व अनुसूचित मोर्चा...