बलिया, मार्च 19 -- बलिया, संवादाता। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जिला इकाई का होली मिलन समारोह पीडब्लू परिसर में मंगलवार को आयोजित हुआ। इसमें जिले के सभी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि जनपद के सभी कर्मचारी एक परिवार हैं। यह पर्व हम सभी को आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेद कुमार पांडे ने कहा कि कर्मचारियों का संयुक्त मिलन की होली है। यह त्योहार हमें सभी गिले-शिकवे भूल कर एक दूसरे से आपस में मिलजुलकर रहने का संदेश देता है। इस मौके पर अनिल सिंह, विनोद मिश्र, जनार्दन यादव, रुपेश शर्मा, चंदन पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.