लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, संवाददाता। निराला नगर के माधव सभागार में माहेश्वरी समाज लखनऊ की ओर से गुरुवार को होली मिलन कार्यक्रम हुआ। यहां यशोदा कान्हा, मारवाड़ी नृत्य समेत कई अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। गुलाल व फूलों की होली खेली गई। माहेश्वरी समाज की कार्यकारिणी ने गुलाल लगाकर आने वाले सदस्यों का स्वागत किया। महिला मंडल की नीरू बल्दुआ व ललिता चांडक ने महेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। अंकिता व आइस्नी अटल की यशोदा कान्हा प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। इसके बाद वुमन इम्पावरमेंट पर कार्यक्रम हुआ। एकता और दीक्षा बल्दुआ ने मारवाड़ी नृत्य किया। इसके बाद महिलाओं ने माड़वारियों के त्योहार गणगौर पर गीत गाए। कार्यक्रम के अंत में ढोल नगाड़ों के साथ फूलों की होली के खेली गई। महिलाओं ने भांगड़ा नृत्य किए। मंच संचालन विनम्र माहेश्वरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.