संभल, मार्च 16 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा सोनक गांव में होली मिलन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव और मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। बरखेड़ा सोनक निवासी किशनपाल और वीरसिंह पुत्र हरपाल तथा दूसरे पक्ष के कल्याण सिंह और दलवीर के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। होली मिलन के दौरान विवाद बढ़ा और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जो पथराव में बदल गई। मारपीट में एक पक्ष से किशनवीर सिंह और वीर सिंह और दूसरे पक्ष से कल्याण सिंह और दलवीर घायल हो गए। पथराव के चलते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.