शाहजहांपुर, मार्च 19 -- कस्बा के मोहल्ला पटवा वार्ड निवासी हरिशंकर बाजपेई ने खुटार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। हरिशंकर ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च को उनका पौत्र शुभम बाजपेई अपने मित्र मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी सतेंद्र मिश्रा के घर होली मिलने जा रहा था। रास्ते में मोहला पूर्वी गढ़ी निवासी कमल दीक्षित, कौशल दीक्षित, आर्येंद्र दीक्षित, दीपू और उसके तीन अज्ञात साथियों ने चाकू और डंडा के साथ शुभम बाजपेई को घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। सभी एकजुट होकर शुभम बाजपेई के साथ मारपीट करने लगे, जिससे वह चोटिल हो गया। मोहल्ला वालों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.