अयोध्या, मार्च 18 -- मिल्कीपुर,संवाददाता। इनायत नगर थाना क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के पास पांच युवकों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के धनपतगंज थाना क्षेत्र सिमरौना निवासी अंकित पांडेय 15 मार्च को अपने भाई के साथ रिश्तेदार के यहां होली मिलने आए थे। 16 मार्च को वह जमुवा पूरे निहारी शुक्ल का पुरवा गांव से वापस लौट रहे थे। पुलिस को दिये गये तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हैरिंग्टनगंज जंगल के पास पलिया चौराहे से पहले युवकों ने उन्हें रोक लिया। जिसमें आरोपी नीरज यादव,शाकिर और तीन अन्य लोगों ने मोबाइल,गाड़ी की चाबी,गले की चेन और पर्स में रखे 7 हजार रुपए छीन लिए। इतना ही नहीं,लोहे की रॉड और बिजली के केबल से जमकर पिटाई भी की। पिटाई से पीड़ित बेहोश हो गया। होश आने पर एक राहगीर के फोन से अंकित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.