भभुआ, फरवरी 20 -- अधौरा, भगवानपुर और चैनपुर प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र में गर्मी में नहीं मिल पाता है मवेशियों को खाने-पीने के लिए चारा व पानी मैदानी भाग के नहर-नदी के तट पर मवेशियों के साथ बनाते हैं ठिकाना इसी ठिकाने से दूध-दही बेचकर खर्च के लिए अपने घर भिजवाते हैं पैसे (पेज चार की लीड खबर) अधौरा, एक संवाददाता। इस वर्ष फरवरी माह के अंतिम समय से ही गर्मी सताने लगेगी। शुक्रवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम 17 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में अधौरा, चैनपुर, भगवानपुर प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र में तीखी धूप और गर्म हवा परेशानी पैदा कर सकती है। ऐसे मौसम में इन क्षेत्रों में बहुत मुश्किल से मवेशियों को खाने-पीने के लिए पानी-चारा मिल पाता है। इसलिए पशुपालक इस बार अपने परिजनों के साथ होली म...