वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन होली के तत्काल बाद शहर के नालों और सीवर लाइन की सफाई शुरू करा दे। जिससे बारिश के पहले तक यह कार्य पूरा हो जाए और शहरियों को जलभराव न झेलना पड़े। इसके अलावा होली, नवरात्र और ईद के मद्देनजर सीवर ओवरफ्लो, सड़क और गलियों की मरम्मत के कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएं। ये निर्देश नगर निगम सदन ने महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक के दौरान अफसरों को दिये। टाउनहॉल के गांधी भवन सभागार में हुई सदन की बैठक में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान, जलकर बिलों की विसंगतियों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि सदन में अधिकारी जो बात कहते हैं उनका पालन सुनिश्चित होना चाहिए। नगर आयुक्त इसकी निगरानी करें। दिन में करीब एक बजे सदन की बैठक शुर...