खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया स्टेशन पर रेल पुलिस मुस्तैद है। होली बाद लौटती ट्रेनों में लोगों की भीड़ खूब चल रही है। जिससे लोगों को सीट नहीं मिल रही है। अप और डाउन रूट की लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ है। खगड़िया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में सुरक्षित तरीके के यात्रियों को चढ़ाने और उतरने में कोई परेशानी नहीं हो रेल पुलिस लगी है। इधर आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम सहित पुलिस बल सुरक्षा इंतजाम में देखे जा रहे हैं। ट्रेनों के गेट पर नहीं रहने की सलाह भी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.