मधुबनी, मार्च 17 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। होली के बाद लोग परदेस लौटने लगे हैं। महानगरों से बड़ी संख्या में लोग होली मनाने अपने घर पहुंचे थे। सोमवार को स्कूल कॉलेज सहित सभी कार्यालय खुलने के बाद लोग अपने काम पर लौटने लगे। इससे ट्रेन और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। जयनगर रेलखंड पर एक्सप्रेस सहित सभी पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है। रेलवे द्वारा करीब आधे दर्जन होली स्पेशल ट्रेन चालू करने के बावजूद ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। सोमवार को मधुबनी स्टेशन पर सभी ट्रेनों में यात्रियों की बहुत अधिक भीड़ थी। खासकर दिल्ली, मुम्बई और पटना की ओर जानेवाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं थी। जयनगर से नई दिल्ली जानेवाली 12561 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन में स्लीपर क्लास में 16 मई तक वेटिंग है। वहीं जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुम्बई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.