लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता होली पर यात्रियों को आवागमन में दिक्कत न हो इसके लिए 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। वहीं उत्कृष्ट कर्मियों को 3600 रुपये से लेकर 4500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। दिल्ली व गाजियाबाद सहित पश्चिमी यूपी में पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को निर्देश दिए कि दिल्ली व गाजियाबाद सहित पश्चिमी यूपी में यात्रा का अधिक दबाव होता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में बसों व कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या पहले से सुनिश्चित की जाएगी। अगर प्रारंभिक प्वाइंट से 60 प्रतिशत अधिक यात्री लोड मिलता है तो प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। या...