उरई, फरवरी 5 -- उरई। मार्च में पड़ने वाले होली त्योहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने टे्रनों में इजाफा किया है। प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा को देखते हुए 0421 व 04122 सूबेदारगंज सुपर फास्ट साप्ताहिक स्पेशल टे्रनों का संचालन 26 फरवरी से किया जाएगा। यह जानकारी उ.म. रेलवे झांसी मंडल के रेलवे अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि विशेष गाड़ी का संचालन 26 फरवरी से 7 मार्च तक किया जाएगा। यह टे्रन गोविंदपुरी, पुखरायां आदि स्टेशनों पर रुकेंगी। इससे त्योहार के वक्त आने जाने में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...