लखनऊ, फरवरी 21 -- होली पर्व के लिए रोडवेज प्रशासन ने बस संचालन का खाका खींच लिया है। लखनऊ क्षेत्र की 967 बसों में 305 बसों को चिह्नित किया गया है। जोकि होली स्पेशल के रूप में यह बसें 13 शहरों के बीच नॉन स्टॉप सेवाओं के रूप में चलेंगी। यह बसें 25 फरवरी से पांच मार्च तक यूपी के 13 महानगरों के बीच संचालित की जाएगी। यात्रियों को बसों की सुविधा आलमबाग, कैसरबाग और अवध स्टेशन से मिलेगी। एकमुश्त सवारी होने पर बसों को सीधा रवाना किया जाएगा। इनके यात्रियों को बीच रास्ते सवारी उतारने और चढ़ाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। उन्हें फिजूल का समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। बस अड्डों पर यात्रियों के बैठने से लेकर खान-पान की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने दी। लखनऊ से नॉनस्टाप बस सेवाएं कानपुर मार्ग पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.