मेरठ, मार्च 12 -- मेरठ। होली पर हुड़दंग करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। एडीजी ने जोन के सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को निर्देश दिए हैं। एडीजी ने सड़कों पर उत्पात मचाने वाले, स्टंट करने वाले और माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा है। ऐसे आरोपियों पर तुरंत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील जगहों पर पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर रहेगी। होली पर खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है। एडीजी मेरठ ध्रुवकांत ठाकुर ने पूरे जोन में अलर्ट किया है। सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को निर्देश दिए हैं। बताया गया है होली के दिन दोपहर 2.30 बजे जुमे की नमाज के लिए सभी जगहों पर प्रमुख लोगों से अपील कराई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और ड्रोन से निगरानी के लिए पुलिस तैनात करने को कहा है। एडीजी ने सड़क पर हुड़दंग करने वालों, उत्पात मचाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.