आगरा, मार्च 15 -- होली पर एत्मादुद्दौला क्षेत्र में एक युवक की हत्या करके उसका शव यमुना किनारे जंगल में फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घरवाले हत्या की वजह पुरानी रंजिश बता रहे हैं। हालांकि यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। मुकदमे में नामजद युवकों की तलाश की जा रही है। तीनों घरों से फरार हैं। गुलाब नगर, तेज नगर कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय प्रेम यादव हलवाई का काम करता था। हलवाई से पहले उसने कुछ साल चैन फैक्ट्री में भी काम किया था। चचेरे भाई अजीत यादव ने बताया कि प्रेम यादव दोपहर करीब तीन बजे बुआ के घर गया था। बुआ का घर गोकुलनगर के पास है। शाम को जब प्रेम घर नहीं आया तो उसकी चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की। गोकुल नगर के पास यमुना किनारे जंगल में पेड़ पर एक लाश लटकी हुई मिली। लाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.