अमरोहा, फरवरी 21 -- रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। होली के मद्देनजर जिले को जोन व सेक्टरों में बांटा जाएगा। जोन व सेक्टर की कमान जनपदीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। जबकि, सुपरजोन की जिम्मेदारी चारों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को सौंपी जाएगी। ड्रोन के जरिए भी कस्बा व शहरों पर नजर रखी जाएगी। हर सेक्टर में पुलिस की पेट्रोलिंग रहेगी। जिले में 1141 स्थानों पर 3 मार्च को होलिका दहन होगा। इसके बाद चार मार्च को रंग खेला जाएगा। होली के पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन सख्त है। उसने जनपदीय अधिकारियों की ड्यूटी भी सुरक्षा व्यवस्था के कार्य में लगाई है। डीएम निधि गुप्ता ने बताया कि जनपद को जोन व सेक्टरों में बांटा जाएगा। धारा 144 भी लागू है। ...