मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली तीन और चार मार्च को है, लेकिन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है। महज 50 सेकेंड में 80 प्रतिशत कन्फर्म टिकट दलालों के हाथ चले जाते रहे हैं। शेष 20 प्रतिशत टिकट ही आमजन के लिए बच रही है। उसके बाद वेटिंग टिकटों की मारामारी शुरू हो जा रही। इससे होली में एक बार फिर दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व अन्य राज्यों से भी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी के लिए कन्फर्म टिकट का टोटा पड़ गया है। होली में घर आने और वापस जाने वाले कामगार, नौकरीपेशा लोग परेशान हैं। वहीं होली पर आने वाले लोगों को अभी से ही लौटने तक के लिए टिकट नहीं मिल रहे हैं। इसे लेकर भी वे अधिक परेशान हैं। जल्द जारी होगी विशेष ट्रेनों की सूची : रेलवे का दावा है कि होली पर 1410 होल...