प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- प्रतापगढ़/कुंडा, संवाददाता। होली की पूर्व संध्या से दूसरे दिन तक जश्न के दौरान लोगों की बाइक की हैंडिल कंटोल से बाहर हो गई। इस दौरान चार लोगों की जान चली गई। जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कई लोग अब तक मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज तक इलाज करा रहे हैं। होली जलने से कुछ देर पहले गुरुवार शाम को ही जामताली के पास बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को लालगंज कोतवाली के सरदार का पुरवा नन्हेंलाल कोरी का 23 वर्षीय बेटा लवकुश बहन के घर सांगीपुर के सिंघनी गांव गया था। सुबह करीब 10 बजे वह अपनी भांजी अंशिका को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान अंतू छतरपुर शिवाला के ग्राम प्रधान हरिनाम सिंह ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे लवकुश और अंशिका घायल हो गए। टक्कर मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.