हापुड़, मार्च 6 -- होली पर यात्रियों को अपने घरों को जाने में दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अब ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को आवागमन में दिक्कत का सामना न करना पड़े। होली पर बड़ी संख्या में यात्री अपने अपने घरों के लिए रवाना होते हैं, ताकि परिजन के साथ वह धूमधाम से पर्व मना सकें। लेकिन घर पहुंचने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काफी प्रयास के बाद भी ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है। यात्रियों की दिक्कत को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, लेकिन उसके बाद भी यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब रेलवे ने ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। रेलवे मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.