नवादा, फरवरी 21 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली त्योहार के मद्देनजर रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने हावड़ा से खातीपुरा, जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन किऊल, नवादा और गया के रास्ते परिचालित की जाएगी, जिससे बिहार और पश्चिम बंगाल से राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस विशेष ट्रेन का परिचालन दो फेरों के लिए किया जाएगा। गाड़ी संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी और 11 मार्च को हावड़ा से रात्रि 11:55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे खातीपुरा, जयपुर पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन वापसी में 27 फरवरी और 13 मार्च को खातीपुरा से शाम 05:00 बजे खुलकर तीसरे दिन सुबह 05:15 बजे हावड़ा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.