बुलंदशहर, मार्च 15 -- होली के अवसर पर मौसम का मिजाज रंगों के जैसा नजर आया। कभी आसमान में बादल तो कभी हल्की बारिश से मौसम ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अब मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री के बीच बना रहेगा। इसके साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने होली पर पर बारिश का अलर्ट किया था। गुरुवार और शुक्रवार को धूप-छांव के साथ बारिश का मौसम रहा। होलिका दहन से पहले ही बारिश हो गई। शहर से लेकर देहात तक 15 से 20 मिनट तक बारिश हुई। दोपहर में धूप से अचानक बढ़ी गर्मी के बाद लोगों ने बारिश से राहत की सांस ली। दिन में बादलों की उमड़-घुमड़ रही, मगर शाम के समय बारिश से मौसम ठंड रहा। वहीं शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा। दोपहर के समय चटक धूप से मौसम गर्म रहा। तेज धूप के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.