मैनपुरी, मार्च 8 -- आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से होली के त्योहार को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। शनिवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. श्वेता सैनी ने एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के साथ भोगांव में छापेमारी की। बेवर क्षेत्र में किशनी रोड बोझी पर रंगीन कचरी का स्टॉक मिला। इसे सीज कर दिया गया। रंगीन कचरी, बेसन, सरसों का तेल, मिल्कसेक, खोवा आदि के 11 नमूने लिए गए। खाद्य टीम ने भोगांव स्थित विमल किराना स्टोर से एक सरसों के तेल का नमूना, एक नमकीन का नमूना तथा एक चाट मसाला लूज का नमूना संग्रहित किया। ह्रदयेश की दुकान से नमकीन लिया। बेवर कस्बे में स्थित प्रमोद कुमार की दुकान से बेसन का नमूना, किशनी रोड बोझी स्थित कचरी के गोदाम से दो रंगीन कचरी पापड़ के नमूने संग्रहित किए गए। गोदाम पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.