विशेष संवाददाता, मार्च 14 -- होली के अवसर पर पूरे प्रदेश में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को शक्ति भवन में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इसके आदेश दिए। त्योहार पर सभी को अनवरत बिजली मिले, इसके लिए बिजली कर्मचारी अभी से सजग और सचते रहें। मंत्री ने कहा कि अगर कहीं आपूर्ति प्रभावित हो तो उसे फौरन शुरू करने के लिए ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था उपलब्ध रहे। अभी से सभी ट्रांसफॉर्मरों में तेल की कमी और अर्थिंग की समस्या को दूर कर लें। जर्जर पोल, केबल अभी हो, उसे शीघ्र बदला जाए।कर्मचारियों की करें मॉनीटरिंग मंत्री ने आदेश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में 70-80% लाइन लॉस है, वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों की लगातार मॉनीटरिंग की जाए। अगर गर्मियों में 100 केवीए के ऊपर के ट्रांसफॉर्मर जलेंगे तो संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.