फरीदाबाद, जनवरी 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। होली को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में अभी से जबरदस्त भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। हालत यह है कि दिल्ली से बोकारो, पटना, भागलपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए चलने वाली सभी नियमित ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं। लंबी दूरी के यात्रियों को फरीदाबाद या पलवल से अब वाया दिल्ली ही यात्रा का विकल्प बचा है। वह रोडवेज से दिल्ली, निजामुद्दीन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा कर सकते हैं या दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय बस अड्डों से लंबी दूरी की बसों में टिकट बुक करा सकते हैं। हालांकि वहां पर भी टिकट के लिए मारामारी है। रेलवे द्वारा त्योहार को देखते हुए एक दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं, लेकिन उनमें भी 13 मार्च तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं। स्थिति यह है कि स्लीपर से लेकर फर्स्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.