नई दिल्ली, फरवरी 23 -- Free LPG Cylinder: होली का त्योहार अब बिल्कुल करीब है और घर-घर में तैयारियां जोरों पर हैं। त्योहार के इस मौसम में रसोई का खर्च अक्सर बजट पर भारी पड़ जाता है, खासकर गैस सिलेंडर की। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए राहत की बात यह है कि सरकारों ने जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत दे रही है। जानते हैं किसे और कैसे मिलेगा इस योजना का फायदा।दिल्ली सरकार की सौगात: त्योहार पर खाते में पैसे दिल्ली सरकार ने होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर पात्र परिवारों को सीधा आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। इस बार होली पर सीधे आपके बैंक खाते में 853 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे, ताकि आप अपनी सुविधा से गैस सिलेंडर भरवा सकें। · कितना बजट: सरकार ने इस योजना के लिए करीब 242 करोड़ रुपये का बजट रखा है। यह भी पढ़ें- Holi Date k...