प्रयागराज, फरवरी 17 -- यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मालदा टाउन और उधना के लिए साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 03417 मालदा टाउन से हर शनिवार 28 फरवरी से संचालित होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 03416 उधना से हर सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन कुल चार फेरा लगाएगी। मालदा टाउन से दोपहर सवा 12 बजे चलकर रात दो बजे छिवकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में सोमवार को उधना से साढ़े 12 बजे चलकर रात 11:25 बजे छिवकी रेलवे स्टेशन पर आएगी। बुधवार सुबह लगभग छह बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.