औरैया, फरवरी 22 -- औरैया, संवाददाता। होली पर्व पर आयोजित होने वाले महामूर्ख सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को शहर स्थित विश्नोई धर्मशाला में समिति के अध्यक्ष हरगोबिंद तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को भव्य बनाने पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि होलिका दहन के बाद तीन मार्च को फूलगंज आलू मंडी में सम्मेलन आयोजित होगा। मंच पर कलाकारों द्वारा फाग गायन और हास्य कविताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समिति के महामंत्री अमरनाथ विश्नोई ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी दूरदराज से कलाकार आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि लोगों को बेहतर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलें। बैठक में रोहित अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, कुक्कू ठाकुर, रामानंद चौबे, आशुतोष वाजपेई, हरिशंकर शर्मा और विजय शुक्ला सहित ...