पटना, मार्च 13 -- होली के पर्व पर उत्तर प्रदेश में मस्जिद को ढकने के मामले पर सियासत गर्माई हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने इस पर आपत्ति जताई है। जेडीयू ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रशासन के इस फैसले की आलोचना की है। जेडीयू के नेता अभिषेक झा ने गुरुवार को कहा कि होली पर मस्जिदों को ढका जा रहा है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे अनावश्यक विवाद पैदा होगा। जेडीयू नेता अभिषेक झा ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि बीते 10 सालों में चार बार होली का त्योहार शुक्रवार के दिन आया है। 18 मार्च को 2022 को भी होली जुमे पर ही मनाई गई थी। उस समय किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस तरह की बयानबाजी कर टीआरपी बटोरना चाहते हैं। भारत एक सेक्युलर और लोकतांत्रिक दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.