मधुबनी, फरवरी 24 -- मधुबनी। जिले में इस बार होली पर मिथिला पेंटिंग वाले वस्त्रों की बिक्री में करीब 40 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। कलाकारों के अनुसार सिर्फ होली सीजन में ही लाखों रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं और पूरे साल में यह कारोबार जिले में करीब पांच करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। कलाकार पूजा आनंद, श्रुति झा, रेखा पासवान व अन्य ने बताया कि होली का रंग इस बार सिर्फ गुलाल तक सीमित नहीं है, बल्कि कपड़ों पर उकेरी गई मिथिला कला भी लोगों को खूब भा रही है। जिले की महिला कलाकारों के पास देश के कई बड़े शहरों से साड़ी, सलवार सूट, दुपट्टा, कुर्ता और बंडी पर पेंटिंग कराने के ऑर्डर आएं हैं। डिजायन देकर करवा रहे काम दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और भुवनेश्वर से करीब पांच सौ से अधिक महिलाओं ने कलाकारों से संपर्क किया है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पहले डिजा...